अब अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री भी जरूरी, बैंक की नोकरी के लिए अब अभ्यर्थियों को यह जानकारी भी जरूरी
Mar 19, 2026, 11:05 IST
RNE Network.
बैंक की नोकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। अब यह नोकरी चाहने वालों को अतिरिक्त जानकारी रखनी भी आवश्यक होगी।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नोकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब बेहतर क्रेडिट स्कोर भी बनाए रखना होगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि ' इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ' की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए जॉइनिंग के समय स्वस्थ क्रेडिट हिस्ट्री जरूरी होगी, हॉलांकि आवेदन के लिए यह शर्त अनिवार्य नहीं है। अंतिम निर्णय बैंक का होगा। हालांकि, पिछले 3 वर्ष में केवल 0.02 प्रतिशत मामलों में खराब क्रेडिट इतिहास के कारण नियुक्ति रद्द हुई है।