{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एनएसए अजीत डोभाल को मिलेगा 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026'

 

RNE Network.

गर्व की बात ! यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि अजीत डोभाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डोभाल इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ( एनएसए ) हैं।
 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को ' लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार - 2026 ' से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उन्हें आज शनिवार को उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने, आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी रणनीति और देश के सामरिक हितों की रक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका चयन किया गया है।