{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एक छात्रा, 14 कर्मचारी तैनात, इस परीक्षा केंद्र पर केवल एक ही छात्रा पेपर दे रही थी, मगर व्यवस्था पूरी

 

RNE Network.

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही केवल एक छात्रा और व्यवस्था के लिए वहां 14 कर्मचारी तैनात। ये सुनकर हर कोई चकित होगा। होना स्वाभाविक भी है। सहज में कोई इसे स्वीकारता भी नहीं। मगर यह बड़ा सच है।
 

कर्नाटक के शहाबाद शहर के श्रीशरणबसवेश्वर ज्ञान विकास पीठ परीक्षा केंद्र में बुधवार को अनोखी स्थिति देखने को मिली। यहां केवल एक छात्रा ने परीक्षा दी, लेकिन उसके लिए 14 कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। उर्दू भाषा की परीक्षा में शरीन बेगम अकेली परीक्षार्थी थी। 
 

इस विषय मे  अन्य कोई छात्र उपस्थित न होने के कारण केंद्र में केवल वही परीक्षा दे रही थी। परीक्षा संचालन के लिए मुख्य अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, जागरूक दल के सदस्य, उत्तरपत्रिका पालक, केंद्र कार्यालय अधीक्षक, वाटरमैन, डी ग्रुप कर्मचारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और प्रश्न पत्र वितरण कर्मचारी सहित कुल 14 लोग ड्यूटी पर थे। इसी परीक्षा केंद्र में सोमवार को भी भूगोल विषय की परीक्षा में केवल 1 छात्र ने भाग लिया था।