राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2026 के लिए होंगे ऑनलाइन आवेदन
Jul 4, 2026, 09:18 IST
RNE Bikaner.
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2026 के लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। इस पुरस्कार के इच्छुक शिक्षक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इछुक शिक्षक ऑनलाइन स्व - नामांकन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के अनुसार आवेदन केवल अधिकृत वेब पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। जिला स्तरीय चयन समिति प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग व शॉर्टलिस्टिंग करेगी। इसके बाद चयनित आवेदनों को 14 से 21 जुलाई के बीच ऑनलाइन राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा, जहां आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।