ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की चेतावनी: हीटवेव के सबसे बड़े खतरे में भारत के 14 शहर
RNE Network.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नए अध्ययन ने दुनिया के बड़े शहरों में बढ़ते हीटवेव खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
रिपोर्ट में भारत के 14 शहरों को सबसे अधिक जोखिम वाले शहरों में शामिल किया गया है। जिनमें अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ और पुणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। शोध के मुताबिक सिर्फ बढ़ता तापमान ही नहीं बल्कि गरीबी, हरियाली की कमी, कमजोर बुनियादी ढांचा और कूलिंग सुविधाओं तक सीमित पहुंच भी इस संकट को और गंभीर बना रही है।
अध्ययन में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों का विश्लेषण किया गया है। इराक का अल बसरा दुनिया का सबसे ज्यादा जोखिम वाला शहर पाया गया, जबकि गुजरात का अहमदाबाद दूसरे स्थान पर है। भारत में जिन शहरों को सबसे अधिक खतरे वाली श्रेणी में रखा गया है , उनमें अहमदाबाद, जयपुर, नागपुर, पुणे, चेन्नई, मदुरै, बेंगलुरु, कानपुर, लखनऊ समेत 14 शहर शामिल हैं।