अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल, डाक विभाग ने शुरू की तेज सेवा
Mar 17, 2026, 08:31 IST
RNE Network.
खुश खबर। डाक विभाग आज से लोगों के लिए नई डाक सेवा आरम्भ कर रहा है। जिसमें लोग अपना पार्सल गंतव्य तक कम समय में पहुंचा सकेंगे। डाक विभाग ने आरम्भ में लोगों के लिए यह विशेष सेवा आज से कुछ शहरों में शुरू कर रहा है। जिसका ध्येय लोगों को फिर से डाक विभाग से जोड़ना है।
डाक विभाग आज मंगलवार से ' 24 स्पीड सेवा ' शुरू कर रहा है। शुरुआत दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरुऔर हैदराबाद से होगी। पार्सल और दस्तावेज 24 घन्टे के भीतर गंतव्य तक पहुंचाने की गारंटी होगी। ' 48 स्पीड पोस्ट ' भी शुरू की गई है।