{"vars":{"id": "127470:4976"}}

वेतन आयोग ने रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज की, ज्ञापन देने का समय वेतन आयोग ने 31 मई तक बढ़ाया

 

RNE Network.

केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों की प्रतीक्षा है। केंद्र सरकार काफी पहले इसके लिए आठवां वेतन आयोग गठित कर चुकी है। यह वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। कर्मचारी संगठनों से राय ली जा रही है। संगठनों के दबाव में अब वेतन आयोग ने अपने काम की गति को भी तेज कर दिया है।
 

केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए गठित आठवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों व संगठनों से मांग व सुझाव लेने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है ताकि कर्मचारियों की भावनाओं का पूरा उपयोज वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट में कर सके। वेतन आयोग ने सुझाव ज्ञापन लेने की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी।