{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पेट्रोल, डीजल के साथ रसोई गैस के दाम बढ़ने के आसार, 4 से 5 रुपये तक बढ़ सकते है पेट्रोल - डीजल के दाम

 

RNE Network.

कर्मशियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा होने के बाद अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम भी बढ़ने के आसार है। कच्चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के कारण सरकार पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है।
 

सूत्रों के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 - 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ानी पड़ सकती है, वहीं घरेलू एलपीजी की कीमत 40 - 50  रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती है। यह खबर ऐसे समय मे आई है , जब 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी के दाम 993 रुपये बढ़ा दिए गए है। अब रसोई गैस व ईंधन के दाम बढ़ाने का विचार किया जा रहा है।
 

सरकार एलपीजी गैस दाम व पेट्रोल - डीजल के दाम में बढ़ोतरी करके तेल कंपनियों और सरकारी खजाने पर से बोझ कम करना चाहती है, क्योंकि ईरान - अमेरिका तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार यदि पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की अनुमति मिली तो 4 साल बाद इनके दामों में वृद्धि होगी।