{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रयागराज महाकुंभ की वायरल ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा ने की शादी, हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ दोनों का विवाह

 

RNE Network.

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी सुंदर आंखों के कारण बेहद वायरल हुई मोनालिसा ने 18 वर्ष की उम्र में फरमान खान से शादी कर ली। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सभी की नजरों में सुंदर आंखों और मासूम चेहरे के कारण मोनालिसा खूब वायरल हुई और पूरा देश उसको जानने लगा था। बॉलीवुड के निर्माता भी उसे फिल्मों में मुंबई ले गए। उस कुंभ गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की है।
 

मोनालिसा व फरमान खान ने केरल में हिन्दू रिवाजों से शादी की। मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है। उनके पिता रिश्ते का विरोध कर रहे थे। फरमान ने कहा कि कोई अपना धर्म नहीं बदलेगा। मोनालिसा ने कहा, परिवार के दबाव के चलते घर छोड़ना पड़ा।