प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत, ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी पर दर्ज हुआ केस बंद
Mar 17, 2026, 09:26 IST
RNE Network.
प्रोफेसर अली खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पहलगाम के आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से किया गया ऑपरेशन सिंदूर चर्चा में था और प्रोफेसर अली खान ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी थी, जिस पर केस दर्ज हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित पोस्ट के मामले में अशोक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही बंद कर दी है। हरियाणा सरकार द्वारा अभियोजन की मंजूरी नहीं देने के बाद अदालत ने यह राहत दी है।