प्रोजेक्ट सनराइज, आसमान में रचा नया इतिहास 24 घन्टे से ज्यादा नॉनस्टॉप भरी उड़ान !
Updated: Jul 30, 2026, 11:52 IST
RNE,NETWORK.
क्वांटास एयरवेज और एयरबस के ए 350 - 1000 यूलआर विमान ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से फ्रांस के टूलूज तक प्रशांत और अटलांटिक महासागरों को पार करते हुए 24 घन्टे 25 मिनट की नॉनस्टॉप उड़ान भरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
यह उड़ान ' प्रोजेक्ट सनराइज ' का हिस्सा है। जिसमें 2027 से सिडनी से लंदन और न्यूयार्क के बीच सीधी पैसेंजर उड़ानों की तैयारी है। वर्तमान में सिंगापुर एयरलाइंस की न्यूयार्क से सिंगापुर उड़ान करीब 18 से 19 घन्टे की होती है।
36 लाख लोगों ने किया ट्रेक
विमान 27 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 5:27 बजे मेलबर्न से रवाना हुआ और 24 घंटे व 25 मिनट की उड़ान के बाद 28 जुलाई को सुबह लगभग 9:52 बजे टूलूज में एयरबस मुख्यालय पर उतरा।
इस उड़ान की फैक्ट फाइल
- 12, 460 समुद्री मील यानी 23, 076 किमी की उड़ान भरी
- 4 - 4 घन्टे की पायलट शिफ्ट में हर 2 घन्टे पर ओवरलैप के साथ रोटेशन
- 20, 900 लीटर क्षमता वाला अतिरिक्त फ्यूल टैंक जोड़ा गया