{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भारतीय मूल के इस लेखक को सम्मान मिलने से गर्व की अनुभूति

 

RNE Network.

हर भारतीय के लिए गर्व की बात। दुनिया के दूसरे देशों में जाकर भारत का नाम रोशन करने वालों को हर भारतीय का सेल्यूट है। ये लोग केवल खुद गौरवान्वित नहीं होते, अपने साथ देश और हर देशवासी को भी गौरवान्वित करते हैं। भारत ने दुनिया को इस तरह की अनेक प्रतिभाएं दी है, जिन पर हर भारतीय नाज करता है।
 

ऐसे ही हर भारतीय कक गौरवान्वित करने का काम लेखक सुंदर कटवाला ने किया है। भारतीय मूल के लेखक कटवाला को ब्रिटेन के ' नेशनल लॉटरी कम्युनिटी फंड ' के बोर्ड में नियुक्त किया गया है। यह ब्रिटेन की अहम फंडिंग संस्थाओं में से एक है जो बड़ी ग्रांट से कम्युनिटी प्रोजेक्ट्स में मदद करती है।