{"vars":{"id": "127470:4976"}}

वाट्सएप की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर सवाल, मेटा पर आरोप कि वह यूजर्स की चैट पढ़ते है

 

RNE Network.

वाट्सएप की ' एंड - टू - एंड - एन्क्रिप्शन ' व्यवस्था पर अमेरिका में गम्भीर सवाल खड़े हो गए है। 

सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में मेटा के खिलाफ दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कम्पनी यूजर्स की निजी चैट को स्टोर करती है। उनका विश्लेषण करती है और जरूरत पड़ने पर एक्सेस भी कर सकती है। कई देशों की ओर से किये गए मुकदमें में कहा गया है कि वाट्सएप ने गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर भ्रामक दावे किए। हालांकि मेटा ने आरोपों को खारिज किया है।