{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आरएसी यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा पूरा बेडरोल

 

RNE Network.

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल में यात्रा करने वाले यात्री की रिजर्वेशन कन्फर्म न हो और टिकट आरएसी की श्रेणी में हो तो उसे पूरा बेडरोल नहीं दिया जाता है। इस बात को लेकर कई बार रेल यात्री सवाल भी उठा चुके हैं। इन सबके बाद रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के हित में उनको राहत देने वाला निर्देश दिया है।
 

रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि एसी श्रेणी ( एसी चेयर कार छोड़कर ) से यात्रा करने वाले आरएसी यात्री को भी कन्फर्म यात्रियों की तरह पूरी बेडरोल किट दी जाए। इसमें दो चादरें, कम्बल, तकिया और तौलिया शामिल है। किराए में इसका शुल्क पहले से शामिल होने के कारण इससे इंकार नहीं किया जा सकता।