{"vars":{"id": "127470:4976"}}

80 की उम्र लड़ने की नहीं, मध्यस्थता से विवाद सुलझाएं, संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में सुप्रीम टिप्पणी

 

RNE Network.

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति पर चल रहे पारिवारिक विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कल नोटिस जारी किए।
 

अदालत में संजय की मां रानी कपूर की याचिका पर प्रिया सचदेव कपूर समेत 22 अन्य लोगों से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिया है कि इस मामले को कानूनी लड़ाई के बजाय आपसी बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। जस्टिस जे बी पारदीवाला जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने कहा कि पारिवारिक विवादों में लम्वे समय तक मुकदमेबाजी किसी के हित में नहीं होती। 
 

फैमेली ट्रस्ट को मां की चुनोती:
 

रानी कपूर ने अपनी याचिका में अदालत से मांग की है कि प्रतिवादियों को संपत्ति, उससे जुड़े कारोबार और अन्य मामलों में हस्तक्षेप करने से रोका जाये। रानी कपूर ने रानी कपूर फैमेली ट्रस्ट के गठन को चुनोती दी है। उनका आरोप है कि ट्रस्ट इस तरह बनाया गया जिसमें उनकी अपनी संपत्ति और सोना ग्रुप में हिस्सेदारी पर उनका नियंत्रण खत्म हो गया।