{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Record : गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड में दौड़कर रचा इतिहास, बने देश के सबसे तेज धावक

 

RNE Ranchi.

पंजाब के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ केवल 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वे 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए। 

रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुई इस ऐतिहासिक दौड़ में गुरिंदरवीर ने न केवल स्वर्ण पदक अपने नाम किया, बल्कि भारतीय स्प्रिंटिंग को भी नई पहचान दिलाई। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के सबसे तेज धावक का दर्जा हासिल कर लिया। 

गुरिंदरवीर सिंह के इस शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रमंडल खेल 2026 का टिकट भी लगभग पक्का हो गया है। प्रतियोगिता में उनके और अनिमेष कुजूर के बीच रिकॉर्ड तोड़ मुकाबले ने भारतीय एथलेटिक्स में नई उम्मीद जगा दी है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि 10.09 सेकंड का यह समय भारतीय एथलेटिक्स को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है। रांची में बने इस रिकॉर्ड ने संकेत दे दिया है कि अब भारतीय धावक भी विश्व स्प्रिंटिंग में चुनौती देने को तैयार हैं। 

जानिए क्या खास: 

  • गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ 10.09 सेकंड में पूरी की
  • भारत के सबसे तेज धावक बने
  • नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम
  • 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय
  • राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई
  • रांची के फेडरेशन कप में रचा इतिहास