{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मशहूर फोटो पत्रकार रघु राय का निधन, इन्हें भारत में फोटो पत्रकारिता का जनक माना जाता है

 

RNE Network.

भारत के अलग अलग रूपों को अपने कैमरे में कैद करने वाले देश के प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया है। कल उनका निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गया। वह 83 साल के थे।
 

रघु राय को भारत मे फोटो पत्रकारिता का जनक माना जाता है। भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटना को रघु राय ने अपने कैमरे के जरिये कैद किया था। उन्होंने पीड़ितो की , जो तस्वीरें क्लिक की, उसने पूरी दुनिया का ध्यान हादसे की भयावहता पर खींचा था।