{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भूटान में ऋषिराज थानवी भारत-भूटान शांति रत्न पुरस्कार से सम्मानित

 
देश की उच्च शिक्षा में अपार संभावनाएं, शोध को मिले बढ़ावा ऋषिराज थानवी 

RNE, NETWORK.

 

भूटान सरकार के पूर्व आर्थिक मामलों के मंत्री लोकनाथ शर्मा ने ऋषिराज थानवी को भारत-भूटान शांति रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ऋषिराज थानवी भारत और भूटान के बीच शैक्षणिक व सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थान निर्माण के प्रति उनकी दशकों लंबी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। सम्मान विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दिया गया, जिसने दोनों पड़ोसी देशों के बीच साझा मित्रता, सहयोग और पारस्परिक सम्मान की भावना को रेखांकित किया। 

 

उन्हें यह सम्मान भारत और भूटान के मध्य शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान कियागया अपने लंबे अभिलेखागार के कार्यकाल में अभिलेख रख रखवा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक कार्यो की उपलब्धियां प्राप्त कीं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। 

भारत-भूटान शांति रत्न पुरस्कार प्राप्त होने पर शिक्षा जगत, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि को राजस्थान सहित पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण बताया गया है। ऋषिराज थानवी इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, शोध एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।