Rising Stars Asia Cup : सूर्यवंशी का महातूफान, 28 गेंदों में शतक, 53 गेंदों पर 204 रन, 28 छक्के, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड!
RNE Sports Desk Doha.
भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक के पन्ने बदल गए। वैभव ने मात्र 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर दोनों नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। वे 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए। इस विस्फोटक पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल है।
दरअसल Doha में चल रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने ऐसा जलवा दिखाया जैसा आज तक क्रिकेट प्रेमियों ने नहीं देखा। सारे गेंदबाज और फिल्डर बेबस हो हर गेंद फेंके जाने के बाद वैभव का बल्ला ही उसकी मंजिल तय करता। हालात ये हो गए कि पहली 16 गेंदों में ही उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया । कुल 28 गेंदों में शतक, 40 में 150 और 52 बॉल में डबल शतक हो गया।
बॉलर बेबस, फिल्डर को हिलने तक का मौका नहीं :
वैभव ने गेंदबाजों को तो पूरी तरह बेबस किया ही ज्यादातर शॉट में फील्डर्स को भी हिलने का मौका नहीं दिया। सातवें ओवर में इबरार अहमद की गेंदों पर छक्का और लगातार दो चौके लगाकर 28 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा। उन्होंने महज 40 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
इसके बाद वैभव ने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर दिया। वे 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में 28 छक्के शामिल रहे। ज्यादातर शॉट के बाद गेंद ने बॉउन्ड्री से पहले जमीन को नहीं छुआ और फिल्डर बस बॉल लाने के लिए ही दौड़ लगाते रहे।
मैच का नतीजा : 14.2 ओवर में जीत :
इंडिया-A ने वैभव की तूफानी बल्लेबाजी से UAE के 250 रन के टारगेट को को 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। रिंकू सिंह ने बासिल हमीद की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
इससे पहले UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए थे। हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रन की पारी खेली। उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया और 12 चौके व 4 छक्के लगाए। भारत-A की ओर से अरशद खान ने 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।