{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मथुरा में संतों का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा

 

RNE Network.

श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद के बीच मथुरा में साधु - संतों ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए आंदोलन को तेज करने की घोषणा कर दी है। संतों ने 6 दिसम्बर को मथुरा में कार सेवा करने का ऐलान किया है।
 

संतों ने इसको लेकर एक नारा भी दिया है जो कि ' कृष्ण लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनायेंगे ' है। दरअसल मथुरा चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने संतों का नेतृत्त्व करते हुए राज्य सरकार से अनुमति की मांग की है। उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ हमें अनुमति दे, हम श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनाना चाहते हैं। 
 

संतों का कहना है कि वे अगले महीनें जन्मभूमि कूच करेंगे और अपने प्राणों की आहुति देकर भी श्री कृष्ण के जन्म स्थान को मुक्त करवा के रहेंगे। कार सेवा के ऐलान के साथ ही संतों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर कार्यक्रम को बाधित करने के गम्भीर आरोप लगाए हैं। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा है कि साधु - संतों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।