मद्रास हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : 6 साल पुराने मामले में 9 पुलिसवालों को सजा -ए मौत
RNE Network.
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने 6 साल पुराने जघन्य हत्या के मामले में 9 पुलिसवालों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है। दरअसल मामला 19 जून 2020 का है जब देश COVID-19 के कहर से जूझ रहा था उसी समय मद्रास के सथानकुलम से पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कारोबारी बाप बेटे पी जयराज और बेटे जे बेनिक्श को गिरफ्तार किया। पुलिस कस्टडी के दौरान ही दोनों बाप बेटे की मौत हो गई।
अमानवीय यातना, परिवार तबाह :
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पहले जयराज को गिरफ्तार किया जिसकी सूचना मिलते ही उसका पुत्र बेनिक्श पुलिस स्टेशन पहुंचा तो देखा कि अमानवीय ढंग से पिता जा रहा है जैसे ही उसने विरोध किया पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार करके यातना देनी शुरू कर दी। इन यातनाओं ने एक हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया।
सीबीआई जांच, मामले का पर्दाफाश:
पिता पुत्र की मौत के मामले में आक्रोश बढ़ने से मामला सीबीआई और कोर्ट के पास पहुंचा जिससे मामले से पर्दा उठा और जांच में सामने आया कि पिता पुत्र को पूरी रात प्रताड़ित किया और बेरहमी से मार पीट की गई जो उनकी मौत का कारण बनी।