एसबीआई कर्मचारियों की 25 - 26 को होने वाली हड़ताल स्थगित, बैंक प्रबंधन व फेडरेशन के बीच वार्ता के बाद हुआ निर्णय
May 23, 2026, 07:42 IST
RNE Network.
आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आव्हान पर 25 और 26 मई 2026 को प्रस्तावित 2 दिवसीय हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
मुंबई स्थित कॉरपोरेट सेंटर में बैंक प्रबंधन और फेडरेशन के बीच आयोजित उच्च स्तरीय बैठक सकारात्मक मोड पर समाप्त हुई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन , जयपुर सर्किल के महासचिव भवानी सिंह सोलंकी के अनुसार कर्मचारियों की मांगों पर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक सुधार किए गए है, जिसके चलते फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है।