{"vars":{"id": "127470:4976"}}

फसलों के नुकसान की रिपोर्ट मांगी, बेमौसम की बरसात से हुआ है फसलों को नुकसान

 

RNE Network.

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर सभी जिला कलेक्टरों से सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।
 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता है। संकट की घड़ी में राज्य सरकार किसान के साथ खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि के कारण अनेक जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है और किसान उससे परेशान है।