शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की
Feb 25, 2026, 08:34 IST
RNE Network.
बच्चों के यौन शोषण के मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उन्हें डर है कि प्रयागराज पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर सकती है।
इसी बीच शाहजहापुर में रहने वाले रमाकांत दीक्षित ने शंकराचार्य पर एफआईआर कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर गम्भीर आरोप लगाए है। कहा कि आशुतोष पांडेय ने उसे अपनी नाबालिग बेटियों के जरिये शंकराचार्य को फंसाने का लालच दिया था। उसका दावा है कि उसने ऐसी साजिश रचने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कई अन्य सबूत, फोटो भी दिखाए है।