सीजेआइ के नाम से फर्जी बयान फैलाने पर सख्ती, वायरल जातिवादी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है
May 11, 2026, 08:52 IST
RNE Network.
भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल किये जा रहे एक बयान पर एतराज जताया है। सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल किये जा रहे जातिवादी बयान पर सीजेआइ सूर्यकांत ने कड़ी आपत्ति जताई है।
उन्होंने इसे भ्रामक, शरारतपूर्ण और सामाजिक उकसावे की साजिश बताते हुए कहा कि वायरल टिप्पणी उनके विचारों और व्यक्तित्त्व को नहीं दर्शाती। सीजेआइ कार्यालय ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायिक पद से जोड़कर फर्जी बयान फैलाना गम्भीर अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।