सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश, आज लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ
Jun 2, 2026, 08:30 IST
RNE Network.
सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीश आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत उन्हें शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।
विधि मंत्रालय ने बताया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना को भी सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।