स्वामी सच्चिदानन्द महाराज ने 9 अगस्त को कार सेवा का किया आव्हान
RNE Network.
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की मांग तेज हो गयी है। मामले में संतों की ओर से 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान किया गया है।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानन्द महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कार सेवा का आव्हान किया है। संतों की ओर से कार सेवा के जरिये श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का ऐलान किया गया है। इसके लिए अब राजनीतिक दलों को साथ आने का आव्हान किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ कई मौकों पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की चर्चा कर चुके हैं। पिछले दिनों राम मंदिर चंदा प्रकरण गहराने के बाद वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के अभियान में जुटने का आव्हान किया था। कार सेवा को लेकर संपर्क अभियान में संत समाज अखिलेश यादव से भी इसमें जुड़ने की अपील करेगा। इन पोस्टर में 9 अगस्त की तारीख को दर्ज किया है।
सच्चिदानन्द महाराज ने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। इसलिए हमने 1990 में भगवान रामलला के लिए हुई कार सेवा की तर्ज पर श्रीकृष्ण की मुक्ति के लिए आंदोलन की तैयारी है। साध्वी इंदुलेखा ने कहा कि हमने बहुत सहन कर लिया। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का समय आ गया है।