{"vars":{"id": "127470:4976"}}

टेलीग्राम बहाल, गूगल प्ले स्टोर पर भी लौटा, करीब एक सप्ताह तक बंद रहे थे ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म

 

RNE Network.

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों के लिए यह खुश खबर है। सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफॉर्म पिछले दिनों से बंद थे। टेलीग्राम बन्द था व गूगल प्ले स्टोर पर भी यह उपलब्ध नहीं था। इन प्लेटफॉर का दुनिया और भारत में बहुत से लोगों का जुड़ाव था। 


टेलीग्राम के भारत में बड़ी संख्या में यूजर है। क्योंकि बड़ी फाइल्स वॉट्सऐप पर नहीं जाती मगर टेलीग्राम पर चली जाती है। करीब एक सप्ताह तक अस्थायी प्रतिबन्ध के बाद मंगलवार से टेलीग्राम की सेवाएं बहाल की गई।

गूगल प्ले स्टोर पर भी फिर से उपलब्ध हो गया है। हालांकि मैसेज या पोस्ट एडिट करने की सुविधा 30 जून तक बंद रहेगी। केंद्र सरकार ने

नीट - यूजी पुनर्परीक्षा से पहले एहतियात के तौर पर 16 से 22 जून तक अस्थायी प्रतिबन्ध लगाया था।