चूरू में श्री श्री 108 मवरखान राम पीर जी महाराज का 173वां वार्षिक महोत्सव 16-17 अगस्त को, भव्य भजन जागरण सहित होंगे धार्मिक आयोजन
RNE,CHURU.
श्री श्री 108 मवरखान राम पीर जी महाराज, चूरू धाम का 173वां वार्षिक महोत्सव 16 एवं 17 अगस्त 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भव्य भजन जागरण, महाआरती, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार एवं भव्य दरबार प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने एवं प्रसाद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया है।
16 अगस्त (रविवार) को रात्रि 8:15 बजे महाआरती के साथ भजन जागरण का शुभारंभ होगा। वहीं 17 अगस्त (सोमवार) को प्रातः 8:15 बजे महाआरती एवं भोग का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव में महंत श्री वेदव्यास जी महाराज, संत श्री ध्याननाथ जी महाराज, बालयोगी श्री विद्याव्यास जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। साथ ही प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री ऋद्धिका पाराशर अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत एवं भव्य दरबार की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 108 मवरखान राम पीर जी महाराज, चूरू धाम द्वारा स्टेशन रोड, राम मंदिर के पास, चूरू में किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए श्रद्धालु जोधराज सोनी (9414838086), ओमप्रकाश सोनी (9830243048), रमेश सोनी (9828838599) और शेखर सोनी (9339505045) से संपर्क कर सकते हैं।