सांवलिया सेठ के भंडार की राशि 22.22 करोड़ के पार पहुंची, तीन चरणों मे हुई भंडार की गिनती, श्रद्धा का सैलाब, एक चरण बाकी
Jan 21, 2026, 12:03 IST
RNE Network.
चित्तौड़गढ़ के कृष्ण धाम सांवलिया सेठ के दरबार में लोगों की श्रद्धा का सैलाब बहता है। सांवलिया सेठ के भंडार में भक्त अपार राशि चढ़ाते है। सांवलिया सेठ मंदिर में दान की गई राशि के आंकड़ों ने एक बार फिर श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।
माघ कृष्णपक्ष चतुर्दशी को खोली गई मंदिर की भंडार दानपेटीयो की गणना के तृतीय चरण में मंगलवार को 6 करोड़ 43 लाख 25 हजार की नकदी प्राप्त हुई। मंदिर मंडल के अनुसार तीन चरणों मे हुई गिनती के बाद कुल दानराशि 22 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंच गई। गणना का कार्यक्रम अभी सम्पन्न नहीं हुआ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार शेष बची राशि की गिनती 21 जनवरी को चौथे और अंतिम चरण में की जाएगी।