दीया जलाने का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनोती दी
Jun 24, 2026, 11:11 IST
RNE NETWORK
भारत में हर मंदिरों की अपनी आस्था है और धर्म से जुड़े अनुयायी अपनी परम्पराओं का पालन करते हैं। तमिलनाडु के तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ियों से भी इसी तरह की आस्था जुड़ी हुई है। इस पहाड़ी पर श्रद्धालु पहाड़ियों पर देव पूजन के लिए दीया जलाते हैं।
तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी है, जिसमें तिरुपरनकुन्द्रम पहाड़ियों पर देव पूजन के लिए दीया जलाने के आदेश को बरकरार रखा था। हाईकोर्ट की बैंच ने दरगाह से 15 मीटर की दूरी पर स्तम्भ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। अब तमिलनाडु सरकार ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनोती दी है।