बद्रीविशाल के कपाट आज खुलेंगे, 149 दिन बाद भक्तों को मिलेगा बद्रीविशाल के दर्शन का अवसर
Apr 23, 2026, 10:40 IST
RNE Network.
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा अब आरम्भ हो गयी है। यमुनोत्री व गंगोत्री के बाद केदारनाथ के कपाट इस मौसम के लिए खुल गए थे । आज बद्रीविशाल के कपाट भी भक्तों के लिए खुल जाएंगे। सर्दी के मौसम में पहाड़ों पर बर्फ जमा होने के कारण इन चारों धाम के कपाट बंद कर दिए जाते है। गर्मी आने पर भक्तों के दर्शन के लिए कपाट विधि विधान से अच्छे मुहूर्त में फिर खुलते है।
149 दिनों के बाद आज भक्तों के लिए भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलेंगे। भक्त आज से उनके दर्शन कर सकेंगे। भगवान बद्रीविशाल के कपाट तीन चाबियों से खुलेंगे। ये परंपरा है और मंदिर कमेटी की व्यवस्था है। तीन चाबियों से भगवान बद्रीविशाल के कपाट खुलने के बाद वहां रखा घी का कम्बल देखा जाएगा, यह परंपरा है। उस घी में लिपटा कम्बल बताएगा कि यह पूरा साल कैसा रहेगा। यह भी एक समृद्ध आस्था है।