आज से सुप्रीम कोर्ट में शुरू होगी सुनवाई, दान व चढ़ावे में कथित हेराफेरी की सुनवाई की जाएगी
RNE Network.
अयोध्या धाम में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित हेराफेरी का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत के दरवाजे तक पहुंच गया है।
सुप्रीम कोर्ट आज 13 जुलाई को इस मामले की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी की नजरें देश के शीर्ष न्यायालय पर टिकी हुई है।
क्या वाकई गड़बड़ी हुई ?
याचिकाओं में सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है कि राम मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है। अब इस पूरे कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की गुहार लगाई गई है।
इनके सामने होगी सुनवाई:
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ करने जा रही है। शीर्ष अदालत के सामने दायर की गई याचिकाओं के इस बैच में मुख्य रूप से एक ही मांग उठाई गई है कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, जिसकी निगरानी खुद अदालत करे।