{"vars":{"id": "127470:4976"}}

इस साल नहीं मनाएंगे ईद की खुशियां, खामनेई की मौत के कारण लिया गया है यह निर्णय

 

RNE Network.

ईरान पर हुए इजराइल - अमेरिकी हमले से मिल रहे परिणामों का असर राजस्थान सहित भारत मे भी साफ साफ नजर आ रहा है। इस घटना का असर राज्य में ईद के त्यौहार भी पड़ा है।
 

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेईं की इजराइल - अमेरिका हमले में मौत के बाद प्रदेश समेत देश भर के शिया समुदाय में शोक का माहौल है। शिया जामा मस्जिद , जयपुर के इमामे जुमा सैयद नाजिश अकबर कासमी के अनुसार शिया संगठनों ने इस वर्ष ईद की खुशियां नहीं मनाने का निर्णय लिया है। केवल सादगी के साथ ईद की नमाज अदा की जायेगी।