{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सदी का सबसे महंगा तलाक है ये, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपये देगा बिजनेसमेन

 

RNE Network.

आश्चर्य चकित करने वाली खबर ! दक्षिण कोरिया के बिजनेसमेन चेय ताए - वोन का तलाक एक बार फिर सुर्खियों में है। सियोल हाईकोर्ट ने पहले से तय की गई तलाक समझौते की रकम में कमी की है, लेकिन इसके बावजूद यह बड़ी रकम है।
 

बिजनेसमेन को कमी करने के बावजूद उन्हें अपनी पूर्व पत्नी रो सोह - योंग को करीब 944 अरब वॉन ( करीब 940 मिलियन अमेरिकी डॉलर ) यानी भारतीय मुद्रा में करीब 8200 करोड़ ( करीब 82 अरब ) देना होगा। हालांकि यह मामला अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यदि दोनों पक्ष चाहें तो दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं।