{"vars":{"id": "127470:4976"}}

लड्डू गोपाल की तलाश में दर दर भटक रही यह महिला भक्त

 

RNE Network.

भारत में हर जगह आस्था का सैलाब बहता नजर आता है। भगवान के भक्त अपने भगवान की प्राप्ति के लिए हद से गुजर जाते है। भारत मे भक्तों की ऐसी अनेक रोचक कथाएं सुनने को मिलती है, जिनमें भक्त भगवान की तलाश में लगे रहते है।
 

हमने भगवान के भक्तों की कई हैरान करने वाली कहानियां सुनी होगी... अब ग्वालियर से भी हैरान करने वाली एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। यहां एक महिला भक्त अपने लड्डू गोपाल की तलाश में दर दर भटक रही है।
 

दरअसल महिला के लड्डू गोपाल की मूर्ति कहीं खो गई है, तो महिला उनकी तलाश में मदद मांगने के लिए थाने जा पहुंची और वहां पुलिस से मूर्ति को खोजने के लिए सहायता की गुहार लगाई। 
 

जब पुलिस ने उससे कहा कि आप इस बारे में लिखित शिकायत दे दीजिए, तो महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसका कहना था कि अगर कानूनी कार्यवाही होगी तो हमारे भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा और मैं नहीं चाहती कि भगवान को इस तरह का कोई कष्ट हो।