ट्रम्प पर आरोप : स्विस मॉडल को वीजा के बहाने होटल में बुलाया रेप किया! मामला 33 साल पुराना
Rudra News Express Desk.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों में घिर रहे हैं। डेमोक्रेट की रिपोर्ट के मुतबिक ताजा मामला एक स्विस मॉडल की ओर से लगाए गए आरोप का है। पूर्व मॉडल का आरोप है कि ट्रम्प ने उन्हें बहाने से होटल के कमरे में बुलाया और पीछे से हमला कर दबोच लिया, रेप किया। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से आरोप का खंडन किया गया है। हालांकि मामला 33 साल पुराना बताया गया है लेकिन अभी आरोपों के बाद एक रिपोर्ट सामने आई है।
क्या है मामला :
मिस स्विट्जरलैंड रही मॉडल का दावा है कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रंप ने उनके साथ क्रूरतपूर्ण रेप किया था। डेमोक्रेट्स की ओर से जारी उस कथित नई रिपोर्ट में यह दावा है, जिसमें हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी जेफरी एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क से ट्रंप के कथित संबंधों की जांच कर रही है।
रिपोर्ट में मॉडल के हवाले से कहा गया है कि उस वक्त युवा स्विस मॉडल होने के साथ-साथ फाइनेंशियल सर्विसेज क्षेत्र में भी काम कर रही थीं। नवंबर 1993 में ट्रंप के एक शो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। यह प्रतियोगिता 16 से 22 वर्ष की उम्र वालों के लिए थी।
ट्रम्प के ही होटल में मुलाकात :
आरोप है कि ट्रंप के स्वामित्व वाले प्लाजा होटल में प्रेस लंच के दौरान ट्रम्प मिले। बाद में ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने उन्हें मुलाकात के लिए होटल के ऊपरी हिस्से में बुलाया। उन्हें लगा कि इस मुलाकात से उनके करियर और आगे की पढ़ाई के अवसर बेहतर हो सकते हैं, इसलिए वह प्रतिनिधि के साथ चली गईं। सुइट में प्रवेश करते ही डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और जबरन रेप किया। ड्रेस फाड़ दी और वह खून से लथपथ हो गईं।
पासपोर्ट ले लिया, लालच दिया, प्रतियोगिता मे शामिल हुई
कथित घटना के बाद वह सदमे और डर की स्थिति में थीं इसके बावजूद उन्होंने पेजेंट प्रतियोगिता पूरी की। उनका पासपोर्ट ले लिया गया था। ट्रंप ने अमेरिका का वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में दाखिला कराने में मदद का आश्वासन दिया।
एप्सटीन की भी एंट्री :
आरोपों के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन भी मॉडल के पास आया वीजा में मदद की पेशकश की। उसने ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में होने वाली एक पार्टी में आमंत्रित किया। दावा है कि मॉडल इस घटना के बाद स्विट्जरलेंड लौट गई। हवाई में ट्रंप द्वारा प्रायोजित एक अन्य पेजेंट में शामिल होने से इनकार कर दिया।कई महीने बाद ट्रंप ने उन्हें स्विट्जरलैंड में संपर्क किया और फिर से अमेरिकी वीजा तथा NYU में दाखिले की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
दूसरी ओर एक मीडिया रिपोर्ट में आरोपों का खंडन किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने कहा, इनमें से कोई भी आरोप सच नहीं है। उन्होंने इस रिपोर्ट को डेमोक्रेट्स की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों और रिपब्लिकन पार्टी को मिल रहे समर्थन से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकाने की हताश कोशिश बताया।