{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केन्द्रीय मंत्री एल मुरूगन ने पद से इस्तीफा दिया, पीएम को 05 पेज की चिट्ठी लिखी, कहा-BJP को मजबूत करने में समय दूंगा!
 

एल मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। 
 
 

Rudra News Express New Delhi.

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी को 5 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात भी कही है।

मुरुगन ने चिट्‌ठी में लिखा- मुझे जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। मैं तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अपना समय देना चाहता हूं। तमिलनाडु के रहने वाले मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। 

मुरूगन के इस्तीफे की खबर आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 2030 तक है तो पद पर रहते हुए भी पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जा सकता है। ऐसी में इस्तीफे के पीछे कोई अन्य वजह है या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।