{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Uttarakhand : बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश और बर्फबारी से बढ़ीं मुश्किलें

हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

RNE Dehradun. 

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे जहां जंगलों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पाया गया है, वहीं यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

देहरादून में गुरुवार रात को तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ी, हालांकि आज सुबह से ही तेज धूप है। वहीं, मसूरी में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने, भवनों को नुकसान पहुंचने और सड़कें बाधित होने की घटनाएं सामने आईं।

चमोली जिले में बीते दिन देर सांय से आज सुबह तक भारी बारिश होती रही। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है । हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड में इस समय जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। तापमान में भारी गिरावट आई है। इस बारिश से जनपद में जगह-जगह वनों में लगी आग को काबू पाया जा सका।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में मध्यम से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार रात देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि मसूरी में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई इलाकों में पेड़ गिरने, भवनों को नुकसान पहुंचने और सड़कें बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।

चमोली जिले में देर शाम से लगातार बारिश जारी है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।

बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के जंगलों में लगी आग पर राहत मिली है, लेकिन चारधाम यात्रा और पर्यटन के लिए जा रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों को मौसम अपडेट देखते रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।