उत्तराखंड की स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य, स्कूलों में प्रतिदिन इसे गाया जाना अनिवार्य किया
Apr 13, 2026, 10:26 IST
RNE Network.
उत्तराखंड राज्य की सभी स्कूलों में अब वंदे मातरम गाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस तरह के आदेश राज्य के शिक्षा मंत्री ने दिए है।
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों व प्रशिक्षण संस्थानों पर समान रूप से लागू होगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।