वंदे मातरम पूरा गाना जरूरी नहीं है, सीएम सतीशन ने बताया कि कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं
May 31, 2026, 10:20 IST
RNE Network.
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ' वंदे मातरम ' पूरा गाना अनिवार्य नहीं है। इस बारे में न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया था। पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री विजयन ने भी उस समय न्यायिक निर्णय आने के बाद साफ कर दिया था कि वंदे मातरम पूरा जाना जरुरी नहीं है।
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कहा है कि राष्ट्रगीत ' वंदे मातरम ' पूरा गाना कानूनी रूप से अनिवार्य नहीं है। यह टिप्पणी विधानसभा में राज्यपाल के समक्ष पुलिस बेंड के राष्ट्रगीत से पहले दो छंद ही बजाने के विवाद पर आई है।