{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान विधानसभा के 75वें अमृत महोत्सव में डॉ. बी.डी. कल्ला होंगे सम्मानित, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मान; 1964 के शिक्षा अधिनियम पर रखेंगे अपने विचार

 

 

 

RNE, BIKANER.

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा सचिवालय द्वारा आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव में बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं काबिना मंत्री रहे डॉ बी डी कल्ला का राज्य विधानसभा में वरिष्ठ विधायी सदस्य होने पर उपराष्ट्रपति द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा डॉक्टर बीडी कल्ला राज्य के उन चुनिंदा विधायकों में शामिल रहे हैं जिन्हें पिछले पांच दशक से अधिक विधायी कार्यों का अनुभव रहा है।

 

उन्हें राज्य विधानसभा द्वारा कई बार सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भी सम्मानित किया हुआ है इस गरिमामय कार्यक्रम में राज्य विधानसभा में पिछले 75 वर्षों में पारित किए गए 23 महत्वपूर्ण विधायकों पर वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधायक को बोलने का अवसर प्रदान किया गया है बीकानेर के लिए यह गौरव की बात है कि राजस्थान अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 1964 पर राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला अपनी बात रखेंगे।

 

डॉक्टर कल्ला की इस उपलब्धि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अग्रिम संगठनों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि यह बीकानेर के लिए गौरव की बात है।

 

डॉक्टर कल्ला ने राज्य विधानसभा में हमेशा बीकानेर के हितों के लिए बुलंदी के साथ अपनी आवाज रखी एवं बीकानेर के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।