कुंभ में वायरल मोनालिसा की शादी पर बड़ा खुलासा, पति फरमान पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ
Apr 11, 2026, 08:44 IST
RNE Network.
कुंभ मेले में अपनी नीली व सुंदर आंखों के कारण वायरल हुई मोनालिसा की शादी का मामला अब एक नए मोड़ में पहुंच गया है। जांच में सामने आया कि जिस लड़की को बालिग बताकर शादी कराई गई थी, वह वास्तव में नाबालिग है।
इसके बात उसके पति फरमान के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह खुलासा हुआ कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र महज 16 वर्ष 2 माह थी। जांच के बाद मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी / एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।