नहरबंदी के बाद जलाशयों में पानी की आवक शुरू, शोभासर में परसों पहुंचेगा पानी
May 18, 2026, 13:02 IST
RNE Network.
जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने सोमवार प्रातः जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शोभासर जलाशय का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने नहरबंदी के पश्चात शोभासर और बीछवाल जलाशय में पानी की आवक के बारे में जाना।
जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि बीछवाल जलाशय में आज (सोमवार) रात बारह से तीन बजे के बीच पानी पहुंचने की संभावना है। वहीं शोभासर में परसों सुबह पानी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में डेड स्टॉक से पेयजल सप्लाई की जा रही है तथा अगले दो दिनों तक आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारी आईजीएनपी अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।