Wings india 2026 : जाबांज पायलटों ने दिखाए हवाई करतब, स्वदेश में आधुनिक विमान बनाने पर मुहर
RNE, GROUND REPORTING HYDERABAD.
हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 28 से 31 जनवरी के बीच हुए एयरशो ने देश में सबका ध्यान आकर्षित किया है। एयरशो का उद्घाटन केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने किया। एक तरफ जहां एयरशो में जाबांज पायलटों ने हवाओं में अठखेलियां की वहीं जमीन पर कुछ विमान समझौतों को अमलीजामा पहनाया गया।
अधिकारियों ने बताया इन समझौते पर लगी मुहर :
आरएनई(RNE) से बातचीत के दौरान DGCA के वरिष्ठ अधिकारी कोमल प्रसाद ने बताया कि नागरिक विमानन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते किए गए हैं जिसमें स्थानीय उत्पाद एवं सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया है।
भारत-रूस विमान समझौता :
विंग्स इंडिया के दौरान भारत और रूस के बीच महत्वपूर्ण सौदे को अमलीजामा पहनाया गया। यह समझौता HAL और रूस की united aircraft corporation के बीच SJ-100 विमान के भारत में उत्पादन को लेकर हुआ।
वहीं एयरइंडिया ने अमेरिकी कंपनी बोइंग के 30 अतिरिक्त 737 विमानों के खरीद के ऑर्डर साथ ही बोइंग ग्लोबल सर्विसेज के लॉन्गटर्म मेंटेनेंस और सपोर्ट समझौते किए गए है।
पर्यावरण सुरक्षा में भी अहम कदम :
विंग्स इंडिया 2026 में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और आकाशा एयर के बीच Sustainable Aviation Fuel (SAF) की आपूर्ति को लेकर Letter of Intent पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
सीटों में दिखेगा स्वदेशी असर :
Make in India के तहत अब विमान की सीटों में भी स्वदेशी असर देखने को मिलेगा। समिट के दौरान FLY91 और Timetooth Technologies के बीच स्वदेशी विमान सीट निर्माण का समझौता हुआ।
जाबांज पायलटों ने दिखाए हवाई करतब :
Airshow के दौरान पायलटों के हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित किया। Airshow को देखने हरियाणा से आई दर्शक प्रतिभा वर्मा ने बताया कि चील की तरह हवाओं में अठखेलियां कर रहे विमानों का नजारा अद्भूत था और देश - विदेश से आए विमानों ने माहौल को और रोमांचित कर दिया।
वहीं नन्ही स्थानीय दर्शक सोनाक्षी पुरोहित ने बताया कि हवाओं में लहराते विमानों के साथ आसमान में चमक बिखेरते ड्रोन शो ने भी मन को लुभा लिया।
मशहूर सिंगर उषा उत्थुप ने समां बांधा :
एयरशो के दौरान मशहूर सिंगर उषा उत्थुप ने अपने सुरों से समां को बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
इंडिगो, दिल्ली एयरपोर्ट को सम्मान :
कार्यक्रम में समझौते एवं हवाई करतब के साथ सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें हवाई कम्पनी इंडिगो को 'Best Aviation Service Provider' और दिल्ली एयरपोर्ट को Best Airport of the year का सम्मान दिया गया।