{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रक्षा बंधन पर दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी रोडवेज में यह सुविधा

 

RNE Network.

खुश खबर ! रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार की अनुमति के बाद रोडवेज ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
 

रोडवेज की सभी बसों में राज्य की सीमा के भीतर महिलाओं और बालिकाओं को 28 और 29 अगस्त को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी। इसके लिए 28 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 29 अगस्त की रात 11.59 बजे तक और 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 30 अगस्त की रात 11.59 बजे तक यात्रा निशुल्क रहेगी। रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जायेगा।