{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जोमैटो से सामान मंगवाना महंगा हुआ, हर ऑर्डर पर अब देना होगा 19.2 प्रतिशत ज्यादा चार्ज

 

RNE Network.

फूड डिलीवर करने वाली कम्पनी जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म् फीस बढ़ाकर 12.50 रुपये से 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर कर दी है। यह करीब 19.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जिसके कारण ग्राहकों के लिए हर आर्डर की कुल लागत और बढ़ जायेगी।
 

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब एलपीजी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से चलते रेस्टोरेंटस और डिलीवरी पार्टनर्स की लागत बढ़ी है। बढ़ते ऑपरेशनल खर्च को संतुलित करने के लिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स कीमतों में बदलाव कर रहे है।
 

कम्पनी ने इससे पहले सितम्बर 2025 में प्लेटफॉर्म्स फीस में संशोधन किया था। वहीं फरवरी में फेस्टिवल सीजन के दौरान इसे 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर किया था।