{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दिल्ली के विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

 

RNE Network.
 

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में आज सुबह एक रिहायशी इमारत में एसी फटने (ब्लास्ट) के कारण भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है।

इलाके के पार्षद पंकज लूथरा ने मौतों की पुष्टि की है। वहीं, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही फायर कंट्रोल रूम ने दमकल विभाग को अलर्ट किया, जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी थी और शुरुआती जांच में कारण एसी में धमाका बताया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक करीब 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।  डीडी न्यूज ने घटनास्थल का जायजा लिया और चश्मदीदों से बातचीत की।