{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दिल्ली निगम चुनाव में आप को मिली सफलता, भाजपा हारी

 
RNE Network अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कल दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप ने जीत का परचम लहराया है। दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए कल हुए चुनाव में आप ने बाजी मारी है। मेयर पद पर आप के उम्मीदवार महेश कुमार खींची ने 3 वोट से जीत दर्ज की। खींची को 133 व भाजपा उम्मीदवार किशनलाल को 130 वोट मिले। 2 वोट अवैध रहे। डिप्टी मेयर पद पर आप के रवींद्र भारद्वाज निर्विरोध चुने गये।