{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Attack on Arvind Kejriwal : पूर्व मुख्यमंत्री पर पदयात्रा के दौरान लिक्विड फेंकते शख्स को पकड़ा

 
RNE Network Delhi. पदयात्रा कर रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं AAP नेता अरविंद केजरीवाल पर हमले की घटना सामने आई है। https://youtube.com/shorts/V17ai9d-Xsk?si=6I44zkCDd2BVPgYU एक शख्स उन पर लिक्विड फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया है। घटना यह है :  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पदयात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार शाम दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा निकाल रहे थे। https://youtube.com/shorts/V17ai9d-Xsk?si=6I44zkCDd2BVPgYU अचानक एक शख्स सुरक्षा घेरे में घुसा और उनके लिक्विड जैसा कुछ फेंकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया और जमकर पीटा।उसके हाथ में मौजूद लिक्विड को सुरक्षाकर्मियों ने ले लिया। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी शख्स को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारी अरविंद केजरीवाल पर हुए इस तरह के हमले की जांच कर रहे हैं। पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक :  इस घटना ने एक बार फिर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। केजरीवाल पर यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब वह आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता से जुड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसके पहले भी पूर्व सीएम पर कई हमले हो चुके हैं।